
भारत में लाखों PUBG मोबाइल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है गेम डेवलपर्स ने हाल ही में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battleground Mobile India) का लेटेस्ट वर्जन जारी कर दिया है जिसे Android यूजर्स के लिए PUBG मोबाइल इंडिया के देसी वर्जन के रूप में देखा जाता है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में लाखों PUBG मोबाइल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है, गेम डेवलपर्स ने हाल ही में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battleground Mobile India) का लेटेस्ट वर्जन जारी कर दिया है, जिसे Android यूजर्स के लिए PUBG मोबाइल इंडिया के देसी वर्जन के रूप में देखा जाता है। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का ऑफिशियल वर्जन अब Google Play Store पर Android डिवाइस के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। गेम पहले ही Google Play Store पर 10 मिलियन डाउनलोड पार कर चुका है। हालांकि, कुछ पब्जी लवर्स अभी भी नाराज है.
जिसकी वजह है, iPhone यूजर्स के लिए बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के iOS वर्जन पर कंपनी ने अभी तक भी कोई अपडेट जारी नहीं किया है| हालांकि, क्राफ्टन के FAQ सेक्शन में उल्लेख किया गया है कि यह बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का iOS वर्जन डेवलप कर रहा है, लेकिन दक्षिण कोरियाई कंपनी ने रिलीज के लिए कोई रिलीज डेट नहीं दी है। यह संभावना नहीं है कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया जल्द ही iPhone पर आ जाएगा।
भारत में बैटलग्राउंड मोबाइल कम्युनिटी के मुताबिक, गेम के iOS वर्जन के रिलीज की तारीख की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अभिजीत अंधारे, उर्फ घटक, और Krafton गेमिंग जैसे लोकप्रिय गेमर्स ने भी कहा है कि बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) का iOS वर्जन जल्द में ही जारी नहीं किया जाएगा।